फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मड़ावग-बमटा सड़क पर फंसी बस, आवाजाही ठप

विज्ञापन
बारिश के बाद दलदल बनी चौपाल माटल सड़क - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत माटल-मड़ावग-बमटा सड़क में एचआरटीसी बस फंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस वजह से ग्राम पंचायत माटल और लानीबमटा के लोग परेशान है।
विज्ञापन

सड़क टूटने के कारण माटल में पिछले चार दिनों से एचआरटीसी की बस फंसी हुई है। इससे एचआरटीसी को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दलदल बन चुकी सड़क कई जगह तंग इतनी तंग है कि यहां वाहन की पासिंग प्वाइंट तक नहीं है। सड़क पर पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं होने से बरसात का सारा पानी सड़क पर बहता रहता है। इसके कारण कई जगह सड़क तालाब बन गई है।
इससे वाहन दलदल में धंस फंस रहे हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण बागवानों के लिए अपनी सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। माटल पंचायत की प्रधान पूजा, पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, सौरव घेजटा, मोहीराम मेहता, ग्राम पंचायत बमटा के प्रधान सतीश ठाकुर, पूर्व प्रधान लायक राम नामटा, बागवान महेंद्र सिंह, जगत राम, दविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, आत्मा राम, अनिल चौहान और राजेंद्र चौहान ने सरकार से आग्रह किया है कि मार्ग की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर जल्द सड़क की हालत नहीं सुधरी तो लोगों को मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल राकेश ठाकुर ने कहा कि सड़क धंसने के कारण समस्या पेश आई है। मार्ग को जल्दी ही डंगे लगाकर बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें