फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चैलेंजर कप पर मस्त बॉयज मोगड़ा की टीम ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 1.51 लाख राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नेहरू युवक मंडल शिवालिक ने बठोरा में चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विजेता का खिताब मस्त बॉयज मोगड़ा टीम ने अपने नाम किया है। क्रिकेट प्रतियोगिता में 60 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला मस्त बॉयज मोगड़ा और ईको क्लब चाइल्ड नीड करसोग के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में करसोग टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आठ ओवर में मोगड़ा टीम के सामने 77 रन का लक्ष्य रखा। मस्त बॉयज मोगड़ा की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 1.51 लाख राशि रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। मस्त बॉयज मोगड़ा टीम के कप्तान कुश ठाकुर ने कहा कि इस कप के आयोजन में अच्छी क्रिकेट पिच और कमेटी ने जो निर्णय लिए, वह बहुत ही सराहनीय रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समाज में युवा वर्गों के लिए एक मिसाल है। जहां पर युवा शक्ति को न केवल खेलों में, बल्कि समाज के विकास में भी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांव में खेल मैदान की उचित व्यवस्था न होने के बाद भी उन्होंने खेल के इस सफर को जारी रखा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें