विजेता टीम को मिलेगी 51 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के बेवठ में स्वर्गीय भूषण मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 22 जनवरी से करवाई जा रही है। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में कई टीमें भाग लेंगी। क्लब के अध्यक्ष शशि मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 21 हजार नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विकेट कीपर और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। क्लब के सदस्य राकेश ठाकुर, निखिल मेहता, जितेंद्र चौहान, वीर सिंह और पप्पू दड़ेल ने युवाओं से आग्रह किया है कि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपना योगदान दें।