फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मसली टीम ने जीती पंचायत स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। नवयुवक मंडल सुंधा की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मसली टीम और कलोटी की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें मसली की टीम ने 2-0 से कलोटी को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। मसली टीम के अमन शर्मा को बेस्ट प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया। बेस्ट लिफ्टर कलोटी टीम के निखिल शर्मा को दिया गया। बेस्ट स्पाइकर कलोटी टीम के विजुल शर्मा को दिया गया। बेस्ट लिबेरो कठासू टीम के रोहित भाटिया को दिया गया। बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मानवी को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 50 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार में रूप में दी गई। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मुनीश सेवग, प्रधान पृथ्वी संगटान, उपप्रधान विजेंद्र, सचिव मोहित सहित नवयुवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें