फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में खुले छोड़े पशुओं के लिए गोशाला की बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पर्यटन नगरी कल्पा में पंचायत प्रधान सरिता बोरालस की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई। ग्रामसभा में स्वच्छता और बेसहारा पशुओं की समस्या पर चर्चा की गई। प्रधान ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान वीबी-जी-रामजी योजना के कार्यों की जानकारी दी। समाजसेवी बलदेव बिष्ट ने बेसहारा पशुओं के लिए सायराक में सार्वजनिक गोशाला और पशु उपचार केंद्र बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कल्पा, कॉलोनी, युवारिंगी और चुंगलिंग से हर वर्ष करीब 50-55 खुले छोड़े पशुओं को अप्रैल में रुनंग चरागाह भेजा जाता है, लेकिन सर्दियों में ये वापस गांव लौटकर खेतों और बगीचों को नुकसान पहुंचाते हैं। उचित व्यवस्था के अभाव में कई पशु घायल भी हो जाते हैं। ग्रामसभा में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें