फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर वसूला सात हजार जुर्माना

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू) पुलिस ने बाजार में गश्त कर बिना मास्क और सही तरीके से मास्क न पहनकर घूम रहे सात लोगों के चालान काट कर सात हजार रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूल किया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से लोगों को पहले ही सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन का आग्रह किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई का असर यह हुआ है कि अब नेरवा बाजार में कोई भी बिना मास्क घूमता नजर नहीं आ रहा। एसएचओ प्रदीप ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कोविड नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें