फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा रोहड़ू बाजार, कारोना टेस्ट के लिए जुटी भीड़

विज्ञापन
रोहडू के रामलीला मैदान में कोविड टेस्ट के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। उपमंडल में बढ़ रहे कारोना संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए शनिवार को भी रोहडू बाजार बंद रहा। दूसरे दिन चयनित स्थानों पर सुबह से कोविड टेस्ट के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। शनिवार को रोहडू के रामलीला मैदान में 353 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें 15 लोग संक्रमित निकले हैं। प्रशासन की ओर से कोविड टेस्ट के दौरान उपमंडल में एक सप्ताह के दौरान नगर परिषद क्षेत्र सहित गांवों में कोरोना के अभी तक दो सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। रोहडू में एसडीएम और डीएसपी सहित दर्जन भर से अधिक सरकारी कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को रोहडू बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें