फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब कोविड-19 के नियमों की जो भी पालना नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसडीएम स्वयं पुलिस जवानों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान कटवा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा की अगुवाई में दर्जनों चालान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा चालान मास्क न पहनने वालों के हैं। गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि कोरोना के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। वहीं, सैलानियों की आवाजाही भी नारकंडा में हो रही है, जिसके चलते अब प्रशासन बाहरी राज्यों के अलावा यहां के स्थानीय निवासियों को कोविड-19 के नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नारकंडा, हाटू मार्ग, तानुजुब्बड़ और कुमारसैन में बिना मास्क घूम रहे लोगों और पर्यटकों के चालान काटे। जो लोग बिना मास्क पाए गए हैं, उनके पांच-पांच सौ के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि अब कोरोना से क्षेत्र में मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है, फिर भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि लोग नियमों की पालना करें। वहीं, पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन वे भी नियमों का सख्ती से पालन करें नहीं तो प्रशासन उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें