रामपुर बुशहर। रामपुर में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आयोजित मशाल यात्रा मंंगलवार को धारगौरा पहुंची। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने यात्रा में शामिल होकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान एक जनसभा का आयोजन भी किया गया।
इसमें महिलाओं और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। उन्होंने पंचायत में पहुंची मशाल यात्रा को लेकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने बॉक्सिंग एसोसिएशन की चलाई जा रही मशाल यात्रा को निकालने के लिए बधाई दी। इस मौके पर उपप्रधान प्रकाश जोशी, सुरेंद्र बेष्टू, बेली राम चौहान, प्रकाश और गोविंद सहित अन्य मौजूद रहे।