रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में चिट्टे का नशा युवाओं को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। क्षेत्र में रोजाना युवा पीढ़ी चिट्टे के साथ पकड़ी जा रही है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।
सोमवार देर शाम को पुलिस थाना झाकड़ी के अंतर्गत पुलिस ने कार सवार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संजीव नेगी (34), निवासी थाना डाकघर डंसा, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।