फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मशैली कैंची-कुमसू-करेरी सड़क गड्ढों से बदहाल, ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी, मरीज, किसान और लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की मशैली कैंची से कुमसू-करेरी तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और पानी जमा होने से विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए जल्द सड़क की हालत न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भरने से वे तालाब का रूप ले चुके हैं। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा सहित ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रही है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वाहन चालकों को जोखिम के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नाल्टीनाल, कुमसू, मतरेवल, कमलाऊ, छलावट, मसारना, रसेंदली, करेरी और भड़ावली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग रोजाना इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है, जबकि विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भी रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्राम सुधार कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
जल्द सुधारी जाएगी सड़क
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने कहा कि सड़क की हालत जल्द सुधारी जाएगी। विभाग समस्या के समाधान के लिए कदम उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें