किन्नौर जिले के रिकांगपिओ मुख्यालय में पुलिस शहीदी दिवस जवान सलामी देते हुए।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहीदों को याद किया गया। समारोह में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए पुलिस और आईटीबीपी के जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 214 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर डीएसपी किन्नौर नवीन जालटा सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे।