फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोफदा में छात्रों से आपदा से निपटने के बताए तरीके

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोफ़दा में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ ज्यूरी की टीम एन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में स्कूली बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ ज्यूरी की टीम ने एनएसएस स्वयंसेवी छात्रों को आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्र और शिक्षकों ने भाग लिया। एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर दीपक बिष्ट ने स्वयंसेवियों को मॉकड्रिल के जरिये आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को सीपीआर और आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, मनीषा मेहता, राजेंद्र कुमार और राकेश बेश्टू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें