रामपुर बुशहर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, संस्थान की प्राचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज समेत अन्य शिक्षकों, प्रशिक्षुओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एकलव्य सदन की दिव्या ने प्रथम, अर्जुन सदन के सुदर्शन ने द्वितीय स्थान और गौतम बुद्ध सदन की तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा।