फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से चौपाल-शिमला मार्ग समेत 12 सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद मुख्य मार्ग पर फंसी रही कई गाड़ियां, सवारियां हुईं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी चौपाल (रोहडू़)। चौपाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार रात बर्फबारी होने से चौपाल शिमला मुख्य मार्ग सहित करीब 12 संपर्क सड़कें बाधित हो गई हैं। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से कई वाहन मार्ग पर फंसे रहे तो वहीं शिमला से बुधवार को आने वाली बसें आधे रास्ते से वापस भेजनी पड़ी। चौपाल क्षेत्र में पौड़ीया, खिड़की-मड़ावग, पुजारली-माटल, सरांह, चौपाल-झिन्ना, झोखड और पुलबाहल सहित कई अन्य मार्ग अवरुद्ध हैं। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग बहाल करने के कार्य में जुटे हुए हैं। एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने कहा कि यातायात सामान्य बनाने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर और पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है। सभी मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है, उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बेवजह वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें