बीएलओ ने कार्यक्रम में मतदाता दिवस के महत्व की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में नगर पंचायत परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं और अन्यों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने के लिए जागरूक करना है।