फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली स्कूल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर, अध्यापक न होने से बढ़ी अभिभावकों की चिंता
विज्ञापन

विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर, अभिभावकों ने रिक्त पदों को जल्द भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुर्गम पंचायत दरकाली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कई साल से अहम विषय के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई राम भरोसे चल रही है। स्कूल में प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक का पद खाली है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों की समस्या बढ़ गई है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। साथ ही इतिहास का प्रवक्ता का पद चार साल, राजनीतिक शास्त्र का पद पांच, टीजीटी विज्ञान के तीन साल, टीजीटी नॉन मेडिकल, हिंदी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और अधीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में स्कूल में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा में 30 छात्र और छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए 17 किलोमीटर दूर तकलेच, नोगली और रामपुर जाने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों को दोहरी मार पड़ रही है। एसएमसी अध्यक्ष रविकांत, राजेश, पार्वती, चुनी लाल, भारती, सागर दास और निशा ने कहा कि स्कूल में शिक्षक न होने से विद्यार्थी दूसरे स्कूल को पलायन कर रहे हैं। छात्रों को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन सनाटू ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र तक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें