पंचायत परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। अमर उजाला फाउंडेशन ने सोमवार को झाकड़ी पंचायत परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। यह रक्तदान शिविर द रॉक जिम झाकड़ी और आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें युवाओं समेत झाकड़ी के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं को ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। रक्तदान करने के बाद फल और जूस भी दिए गए। द रॉक जिम के संचालक राकेश रॉकी ने स्वयं भी रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीरबल कश्यप, राहुल, प्रेम सागर, अभय बिष्ट, सुरेश, राम कृष्ण, नरेंद्र ठाकुर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आस्था, लैब तकनीशियन रूप लाल शर्मा, राजेश भारद्वाज और हरि मौजूद रहे।
झाकड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद