फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली में मनरेगा कार्य न मिलने पर भड़कीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संकट के दौर में जहां सूबे की कई पंचायतों में मनरेगा कार्य मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, वहीं कई पंचायतों की नाकामी के कारण मनेरगा में कार्य न मिलने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। सरकारी अमला और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और नाकामी इन ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। काशापाट और बाहली पंचायत के बाद अब शहर के साथ लगती रचोली पंचायत के ग्रामीणों ने भी पंचायत पर मनरेगा के तहत कार्य न देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

रामपुर खंड की रचोली पंचायत के कंडी वार्ड में ग्रामीणों को मनरेगा कार्य नहीं मिल रहा है। इसके चलते महिलाओं ने पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोरोना काल में मनरेगा कार्य न मिलने पर गुस्साई महिलाएं बीडीओ कार्यालय पहुंचीं और जल्द मनरेगा कार्य दिलवाने की मांग उठाई। महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को बताया कि रचोली पंचायत मनरेगा में रोजगार मुहैया करवाने में आनाकानी कर रही है। कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से मनरेगा के तहत कार्य देने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि उन्हें रोजगार मुहैया नहीं करवा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि का स्पष्ट कहना है कि ब्लॉक की ओर से ही मनरेगा कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। मजबूरन गुस्साई महिलाएं बीडीओ कार्यालय पहुंच गईं। कंडी वार्ड की दुर्गा देवी, कृष्णा देवी, कुकी देवी, प्रिया, गोकली देवी, निर्मला, विजेता, विजय और ज्योति लाल ने कहा कि इस बार मौसम की बेरुखी के चलते क्षेत्र में नकदी फसलों का उत्पादन भी नाममात्र ही है। ऐसे में ग्रामीणों का रोजगार का एकमात्र साधन मनरेगा ही है। फिर भी करीब चार माह से पंचायत उन्हें मनरेगा में रोजगार देने के लिए आनाकानी कर रही है, जिसका सीधा असर उनकी आर्थिकी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों में पंचायत के प्रति नाराजगी है।
पंचायत प्रधान लाल चंद ने बताया कि पंचायत में मनरेगा कार्य की कोई कमी नहीं है। पुराने कार्य खत्म हो चुके हैं और नए कार्य शुरू करवाने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस में देरी हो रही है। एक सितंबर से कंडी वार्ड में मनरेगा कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी केआर कपूर ने मौके पर ही पंचायत प्रतिनिधियों को फोन के माध्यम से जल्द ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें