फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा की मनीषा नेगी बनीं एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
एम्स अस्पताल दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी बनी किन्नौर की मनीषा नेगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर के चौरा गांव की बेटी मनीषा नेगी का चयन एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए हुआ है। बेटी की उपलब्धि पर परिवार समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मनीषा ने 10वीं ज्यूरी पब्लिक स्कूल और 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से की। इसके बाद शिमला के अन्नाडेल से चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। मनीषा की माता शिक्षिका हैं और पिता नरेंद्र सिंह किसान हैं। इस वर्ष 14 सितंबर को प्री परीक्षा और 27 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनओआरसीईटी) परीक्षा पास कर मनीषा ने एम्स दिल्ली में चयन पाकर अपने सपने को साकार किया। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां मानकली, जो प्राथमिक स्कूल में हेड टीचर हैं और बड़ी बहन साक्षी को दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष, दृढ़ निश्चय, अनुशासन और मेहनत हर मंजिल को आसान बना देते हैं। उनकी यह उपलब्धि युवा के लिए प्रेरणा है, जो सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें