संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के तहत ढमाह गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की घर के लेंटर से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (40) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव ढमाह, डाकघर एवं उपतहसील नित्थर के रूप में हुई है। घर के लेंटर से गिरने के चलते व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई थीं। परिजनों ने किसी भी प्रकार के संदेह से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।