रोहड़ू। चिड़गांव में पुलिस ने चिट्टे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे सांडासू क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी कमल चौहान ( 31) निवासी गांव सामोली तहसील रोहड़ू जिला शिमला के कब्जे से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की जांच पुलिस थाना चिड़गांव की ओर से की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।