रामपुर के खनेरी अस्पताल में विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर मौजूद चिकित्सक और प्रशिक्षु। संवाद
भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व क्षयरोग दिवस पर जीएनएम नर्सिंग स्कूल खनेरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी खनेरी डॉ. रोशन कौंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत अस्पताल परिसर में लोगों को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटक और पोस्टर मेकिंग प्रमुख रहे। जीएनएम स्कूल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर मैट्रन, वार्ड सिस्टर, अध्यापक, ब्लॉक सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता और जीएनएम स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।