फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर उन्नू महादेव में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

विज्ञापन
मकर सक्रांति पर मंगलवार को आनी के शमशरी महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्घालु। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उन्नू महादेव ज्यूरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। ज्यूरी के इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल में हर साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवार सुबह से ही दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु कंपकंपाती ठंड में सुबह चार बजे ही यहां गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मे में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। दिनभर उन्नू महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन

उन्नू महादेव ज्यूरी में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले से हजारों लोग दर्शन करने पहुंचे। मंगलवार सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को उन्नू महादेव के दर्शन के लिए कतारों में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। रामपुर और निरमंड सहित आसपास के क्षेत्र से बुर्जुग, महिलाएं, युवा और बच्चे दिन भर प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मे में स्नान करने के बाद उन्नू महादेव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौटे। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं की संख्या भी काफी रही। मान्यता है कि यहां पर नहाने से लोग निरोग रहते हैं और पाप कम होते हैं।
रिकांगपिओ के सोमेश्वर नेगी, पवन कुमार, अजय कुमार, सुशील, राजा, सराहन से विनोद, आशीष, अशोक, परवीन, विरमा, पवन, प्रोमिला, सुमन और योगेश्वरी के अनुसार वे मकर संक्रांति के अवसर पर बीते कई वर्षों से उन्नू महादेव के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। वहीं उन्नू महादेव मंदिर के बाबा बद्रीनारायण गिरी ने बताया कि रात दो बजे ही मंदिर का गेट खोल दिया था। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उन्नू महादेव मंदिर का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें