बुशहर बीएड कॉलेज में विदाई समारोह, प्रशिक्षुओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना (नोगली ) में विदाई समारोह का आयोजन किया। वर्ष (2023-25) के प्रशिक्षु छात्रों के लिए वर्ष (2024- 26) के प्रशिक्षु छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जेपी मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रैंप वॉक टैलेंट राउंड और प्रश्न आधारित राउंड के माध्यम से मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया। इसमें महिंद्रा को मिस फेयरवेल और साहिल कुमार को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया, जबकि मोहित शर्मा और रजनी नेपटा को रनर अप चुना गया। मंच का संचालन कनिष्ठ वर्ग से स्नेह लता और बनरेश ने किया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधन समिति ने चतुर्थ सत्र के मोहित शर्मा, अनामिका जोशी और अमीषा गुप्ता को अकादमिक उपलब्धि के लिए 5000- 5000 रुपये की इनामी राशि से पुरस्कृत किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए पहाड़ी नाटी के माध्यम से सभागार में समां बांधा। अपने बधाई संदेश में संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा ने प्रशिक्षु छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिक्षक वर्ग में वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, ललित कायथ, हेम लता बिष्ट, तपस्या शर्मा, सपना दीपक, नवनीत, नरेंद्र ठाकुर व पूर्ण चंद, हेम राज और तारा सहित मौजूद रहे।
बुशहर बीएड़ संस्थान कलना नोगली में फेयरवेल पार्टी मिस फेयरवेल को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स
बुशहर बीएड़ संस्थान कलना नोगली में फेयरवेल पार्टी मिस फेयरवेल को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स