फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में महिला मोर्चा ने आंगन मिलन अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित आंगन मिलन अभियान के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
ठियोग में महिला मोर्चा ने आंगन मिलन अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
भाजपा के सेवा पखवाड़े के तहत ठियोग में महिला मोर्चा ने आंगन मिलन अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत शहरी ठियोग के छह आंगनबाड़ी केंद्रों से की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक विकास में योगदान दे रही कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नन्हे बच्चों को फल भी वितरित किए गए। महिला मोर्चा ठियोग मंडल की अध्यक्ष देवकी वर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके कार्य और सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से अभियान के तहत यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहयोग के लिए पार्षद दिनेश शर्मा, भारती सूद और सीमा कश्यप का आभार जताया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान में उनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल भाजपा ठियोग के अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, महामंत्री राम कृष्ण मदराड़ी, आईटी संयोजक केसर वर्मा, सोशल मीडिया सह-संयोजक सुदर्शन कंवर और चुनाव प्रकोष्ठ ठियोग के संयोजक राम लाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें