संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। महिला मंडल तरांडा को जिला किन्नौर के पूह ग्रीष्मोत्सव में 30 हजार राशि और मोमेंटो से सम्मानित किया। इसके लिए उन्होंने कमेटी का आभार जताया है।कोषाध्यक्ष पवन रेखा नेगी ने कहा कि पूह ग्रीष्मोत्सव में निचार ब्लॉक में मनाए जाने वाले फागुली त्योहार के बारे में पूह के लोगों को लोकनृत्य के जरिये रूबरू करवाया। जहां भी उन्हें अवसर मिलता है, इस लुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। महिला मंडल की सदस्य अनेक सांस्कृतिक जागरुकता कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। ग्रीष्मोत्सव में महिला मंडल तरांडा ने अपने स्थानीय अनाज से बने उत्पाद और विलुप्त हो रही संस्कृति को भी दिखाया। महिला मंडल अध्यक्षा नरेश कुमारी, सचिव सरस्वती, उपाध्यक्ष शांता कुमारी सहित अन्य सदस्यों को निचार मंडल के फागुली त्योहार की प्रस्तुति के लिए 30 हजार की राशि से सम्मानित करने के लिए आभार जताया है।