फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को वो दिन योजनाओं बारे किया जागरूक

विज्ञापन
बाल विकास परियोजना रामपुर वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर के दौरान गोपालपुर पंचाय
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के गोपालपुर पंचायत के बटाली में बाल विकास परियोजना ने वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में समाज में जागरुकता बढ़ाने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ रामपुर शशि ठाकुर ने महिलाओं को वो दिन योजना के महत्व और विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि सीएचओ ने मासिक धर्म और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पंचायत प्रधान कमल ध्रैक ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पर्यवेक्षक ज्वाला ब्लई ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू ने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बताया। इस दौरान ब्लॉक के ऑर्डिनेटर चंदर शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वाइस प्रधान बृजेश और महिला मंडल सहित अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें