फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में भरे जाएंगे मशीन ऑपरेटर के 100 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में 2 मार्च को जमा करें दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में मशीन ऑपरेटर के पद भरे जाएंगे। औरो वीविंग मिल्स ( इकाई वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड ) साईं रोड बद्दी की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इसमें युवकों के साथ युवतियां भी भाग लें सकती हैं। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिन्होंने ने आईटीआई की है, उनके लिए फिटर के 5 पद, इलेक्ट्रॉनिक के 2 पद, सिलाई तकनीक, कड़ाई और फैशन डिजाइनिंग के 50 पद भरे जाएंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा पास के लिए 43 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वेतन 12,750 रुपए प्रतिमाह होगा, जिसमें युवतियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार पदों से संबंधित योग्यता रखते हों, तो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। ऐसे आवेदक संबंधित साइट eemis.hp.gov.in में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी अनिवार्य दस्तावेजों और रिज्यूम समेत 2 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में सुबह 10:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें