फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रमिकों, कर्मचरियों की लंबित मांगे को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम रोहड़ू के माध्यम से प्रधानमत्री और श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजते भामसं के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
. भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रोहड़ू में किया प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी ट्रैड यूनियन और राज्य कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने रोहड़ू विश्राम गृह में इकट्ठे होकर अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन किया। संघ ने रोहड़ू के एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री डाॅ. मनसुख मांडवीय को ज्ञापन भेजे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कर्मचारियों, श्रमिकों की मांगों को लेकर मांगपत्र भेजा गया। ज्ञापन में श्रम कानूनों को बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू करने और अंतोदय साकार करने, ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए कानूनों में संशोधन करने, सामान्य भर्ती पर लगी रोक को तुरंत हटा कर नई भर्तियां करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, मिड-डे मिल और सभी वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के प्रभारी विपन कुमार डोगरा, कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री चमन कलवान, हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूप लाल शर्मा, संघ के रोहड़ू अध्यक्ष नेगी राम ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें