फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मां भीमाकाली मंदिर के दरबार पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

विज्ञापन
सराहन भीमा काली मंदिर में श्रद्धालू दर्शन करते हुए।
विज्ञापन
रविवार की अवकाश होने से दूर-दूर से श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मां भीमाकली मंदिर सराहन में चौथे नवरात्र को हजारों श्रद्धालु पहुंचे और माता के दर्शन किए। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से ही मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं पुलिस, होमागार्ड और मंदिर न्याय के कर्मचारियों को भीड़ संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ज्यूरी से सराहन तक सड़क काफी तंग होने के कारण लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। सराहन का मां भीमाकाली का मंदिर देश भर में प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता के दरबार में पहुंचते हैं। लोग संतान प्राप्ति के बाद बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी सोहन लाल ने बताया शरद नवरात्र में भीमाकाली माता मंदिर में दुर्गा पाठ माता को नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और विशेष शृंगार किया जाता है। नवरात्र में नौ दिनों तक श्रद्धालुओं और न्यास की ओर से रोज भंडारा लगाया जा रहा है। न्यास की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें