फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 17 को रामपुर, 18 को नित्थर और 19 को कोटगढ़ में होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर लूहरी परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे प्रभावित
विज्ञापन


समझौते के बावजूद भी ठेंगा दिखा रही परियोजना : देवकी

मौके पर कोई अधिकारी समस्या सुलझाने नहीं आया तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। फसलों का मुआवजा, मकानों में आई दरारों का मुआवजा और रोजगार को लेकर किसान सभा लूहरी परियोजना प्रभवित पंचायतों के किसानों के साथ 17 सितंबर को रामपुर, 18 को नित्थर और 19 को कोटगढ़ में धरना-प्रदर्शन करेगी। यदि प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी किसानों के साथ बातचीत करने नहीं आएगा, तो उसी दिन से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने जारी बयान में कहा कि पिछले काफी समय से किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत हैं। सरकार, प्रशासन और सतलुज जलविद्युत निगम किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। किसान सभा, प्रशासन और सतलुज जलविद्युत निगम के बीच 9 मई, 2024 को समझौता हुआ था। समझौते में सहमति बनी थी कि जहां पर धूल से फसल का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे 20 जुलाई, 2024 तक पूरा कर दिया जाएगा। जहां ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आई हैं, उसका सर्वे एक अगस्त तक पूरा करने की सहमति बनी थी। इसके साथ-साथ रोजगार देने पर भी बात हुई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से इस समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है। अभी तक केवल नीरथ पंचायत में ही दरारों का मुआवजा मिला है। देहरा और शमाथला पंचायत मे दरारों का सर्वे तो किया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया है। अन्य पंचायतों गड़ेच, नित्थर, दुराह, भुट्टी, कीर्ति, थानेदार, देलठ, करांगला, बड़ाच, शिली, प्लेही और बाहवा में सर्वे नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रशासन के पास समय है कि जहां पर सर्वे हो चुका है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए और जहां पर सर्वे नहीं किया गया है, उसका सर्वे किया जाए। अन्यथा आगामी दिन में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें