फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाटक से विद्यार्थियों ने स्वच्छता का दिया संदेश

सार

नित्थर के शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लूहरी परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग, मॉडल, भाषण और नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान मौजूद विद्यार्थी और
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूहरी परियोजना ने नित्थर स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना ने शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही स्वच्छता पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता का संदेश भी दिया। पेंटिंग में यशिता ने पहला, शशि ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। मॉडल में प्रथम स्थान साहिल, रिजुल और दीक्षांत की टीम ने पाया। द्वितीय स्थान पर अमरजीत, रितेश और आतिश की टीम रही। तीसरे स्थान पर सारिका और यशिता की टीम रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंशिका रहीं। दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरे स्थान पर श्रेया रहीं। नाटक में प्रथम स्थान पर नित्थर विद्यालय के दसवीं के बच्चे रहे। वहीं, द्वितीय स्थान पर राजकीय माध्यमिक स्कूल आनस रहा। इस मौके पर लूहरी परियोजना सीएसआर प्रमुख लेकराज, मंजू, कार्यकारी प्रधानाचार्य देविंदर और एसएमसी के अध्यक्ष धर्मपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें