फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कर वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. अमित

सार

रिकांगपिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने नशा कर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई और संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक गई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन को जिले के संवेदनशील स्थानों में क्रैश बैरियर लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा कर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया कि जिले में साल 2025 से अब तक करीब 5,557 चालान किए गए हैं। इनमें 4,977 मामले तेज रफ्तार और 38 मामले वाहन चलाने समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के हैं। इस अवसर पर कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाइक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राकेश नेगी, ड्रग निरीक्षक विद्या सेन नेगी, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें