फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो माह से वेतन और बोनस को तरसे लूहरी परियोजना के मजदूर

विज्ञापन
सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लुहरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत मजदूर अपने मांगों को लेकर धरना
विज्ञापन
जल्द नहीं हुई अदायगी तो अनिश्चितकाल के लिए बंद होगा कार्य
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधन पर श्रम कानूनों के उल्लघंन का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने दो महीने से वेतन और बोनस न मिलने पर सोमवार को हड़ताल की और परियोजना का कार्य बंद रखा। सीटू संबंधित मजदूरों ने चेतावनी दी कि जल्द लंबित अदायगी नहीं की गई, तो मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और आंदोलन को उग्र किया जाएगा। 210 मेगावाट लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्टेज एक वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने मजदूरों को दो माह का वेतन न मिलने, वित्त वर्ष 2023-24 का बोनस और वर्ष 2024 के अवकाश वेतन न मिलने पर परियोजना का काम बंद किया। परियोजना स्थल में मजदूरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप, जिला सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष राजपाल और सचिव दिनेश मेहता ने कहा कि एसजेवीएनएल लूहरी हाइड्रो परियोजना में ठेकेदार पटेल की ओर से श्रम कानूनों की उल्लंघना की जा रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में 908 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली नवरतन कंपनी एसजेवीएनएल ने मजदूरों को नवंबर और दिसंबर के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया है। मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्या को लेकर मुख्य नियोक्ता एसजेवीएनएल और पटेल का रवैया भी बिल्कुल अड़ियल है। मजदूरों को वर्ष 2023-24 का बोनस, वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के अवकाश वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही परियोजना में कार्यरत मजदूरों को सेफ्टी शूज तक नहीं दिए जा रहे हैं। लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्करज यूनियन एसजेवीएन परियोजना प्रबंधन और पटेल कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मजदूरों को नवंबर और दिसंबर माह का वेतन, बोनस, अवकाश वेतन का भुगतान नहीं किया, तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो परियोजना का काम अनिश्चित समय के लिए बंद किया जाएगा। इस मौके पर मोहर सिंह, मंजीत, चंद्र पाल, दयाल, प्रदीप, अजय शर्मा, परस राम, सतीश, संदीप, नारायण, भुवनेश, तनुज, सुलेमान, टेक चंद, राम सिंह सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें