फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी जल विद्युत परियोजना ने चलाया सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर लगाए

विज्ञापन
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-एक की प्रभावित पंचायतों में स्वच्छता अ​भियान के दौरान महिलाओं को​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। भारत सरकार एवं एसजेवीएन निगम कार्यालय के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया। अभियान के तहत लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-एक की प्रभावित पंचायतों और क्षेत्र में स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत परियोजना प्रभावित पंचायतों, स्कूलों और परियोजना कार्यालय में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को परियोजना कार्यालय बायल में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ के साथ किया। स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरुकता करने के लिए दत्तनगर स्कूल के विद्याार्थियों और लूहरी परियोजना-1 के कर्मचारियों ने मिल्क प्लांट से लेकर दत्तनगर मार्केट तक जागरुकता रैली निकाली। परियोजना ने निर्धारित स्वच्छता लक्षित इकाई के तहत गड़ेज पंचायत के गांव कोयल में, निरथ पंचायत के समीप शिव शक्ति पब्लिक स्कूल के आसपास, दत्तनगर पंचायत के अंतर्गत गांव भद्राश में सफाई अभियान चलाया। इसमें युवक मंडलों, महिला मंडल और परियोजना कर्मचारियों ने मिलकर सफाई की। इसके अलावा वेस्ट टू आर्ट विषय पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेंकिग, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा पांच सांत्वना पुरस्कारों के साथ युवक मंडल, महिला मंडल निरथ और भद्राश को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

इसी कड़ी में लूहरी परियोजना-एक और पटेल इंजीनियरिंग के सफाई कर्मचारियों और परियोजना प्रभावित पंचायतों के सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन और मधुमेह की जांच की गई। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के आसपास छात्रों के साथ पौधरोपण किया गया। परियोजना कार्यालय बायल में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने उपस्थित लोगों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की। उन्होंने भविष्य में भी सभी को स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता गतिविधियों में शामिल लोगों एवं महिला मंडलों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक आर एंड आर अलका जायसवाल, उपमहाप्रबंधक सिविल अजय चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत गड़ेज और देलठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें