ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ पंचायत के लक्की शर्मा को जिला महासू पर्यटन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक चुना गया है। नियुक्ति को लेकर युवाओं में खुशी का माहौल है। लक्की शर्मा इससे पहले भी भाजपा संगठन में कई पदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पॉलिसी एंड रिसर्च ट्रेनिंग के सह प्रभारी, हिमाचल प्रदेश और जिला किन्नौर के प्रभारी पद पर रहे हैं। युवाओं ने कहा कि रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और भी मजबूत होगा। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।