फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में रसोई गैस की स्थिति सामान्य, कॉमर्शियल पर आपूर्ति सीमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेंगी। उपमंडल में सामान्य आपूर्ति हो रही है। हालांकि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। एसडीएम ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति को लेकर चिंतित न होने की सलाह दी है। गैस उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और घरेलू गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति जारी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एकमात्र बदलाव बुकिंग अवधि में किया गया है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों को लेकर स्थिति अभी सीमित बनी हुई है। अब तक ये सिलिंडर केवल शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को ही जारी किए जा रहे थे। हालांकि, अब कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है और इनके वितरण के लिए नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से कॉमर्शियल सिलिंडरों का वितरण नई एसओपी के तहत शुरू किया जाएगा। फिलहाल, स्टॉक में केवल 51 सिलिंडर उपलब्ध हैं। ऐसे में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने के लिए सीमित मात्रा में ही सिलिंडर जारी किए जाएंगे। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकतानुसार ही गैस का उपयोग करें ताकि सभी को समान रूप से सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें