फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मोर्चा खोलेंगे हजारों किसान-बागवान और कागमार : राकेश सिंघा

विज्ञापन
कुमारसैन क्षेत्र में पूर्व विधायक राकेश सिंघा 24 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर
विज्ञापन
केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जनता
विज्ञापन

कुमारसैन में माकपा नेता ने दिल्ली कूच करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज होती नजर आ रही हैं। क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं माकपा नेता राकेश सिंघा ने आम जनता से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को दिल्ली में हजारों किसान-बागवान और मजदूर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खाेलेंगे। शनिवार को उन्होंने कुमारसैन में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों ने देश के किसानों को गहरे संकट में डालने का काम किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के माध्यम से किसानों के हितों की अनदेखी कर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की गई। हालांकि, व्यापक विरोध के बाद इन कानूनों को वापस लेना पड़ा, लेकिन सरकार की नीतियों में अब भी वही सोच झलकती है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बिजली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लागू करने की योजना को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं को अधिक बिल का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही। माकपा नेता ने कहा कि सिर्फ किसान ही नहीं, बल्कि मजदूर, कर्मचारी, सेब बागवान और मध्यम वर्ग भी इन नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में समय की मांग है कि सभी वर्ग एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का समर्थन करते हुए दिल्ली जाने के लिए अपनी सहमति जताई। राकेश सिंघा ने कहा कि जब तक सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें