ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। दशहरा उत्सव पर वीरवार को सराहन इंडेन ने सराहन बाजार में एलपीजी सुरक्षा क्लीनिक का आयोजन किया। इस दौरान एजेंसी प्रभारी नरेश नेगी ने लोगों को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी और गैस सिलिंडर के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। नरेश नेगी ने लोगों को एलपीजी के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव से बचाव और किसी भी आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से गैस का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोगों को सुरक्षा होज पाइप भी वितरित किए गए।