फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में घरद्वार नहीं हो रही रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहा है 100 रुपये महंगा सिलिंडर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में तीन महीने से गैस एजेंसी की ओर से घरद्वार रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को स्वयं गैस एजेंसी से सिलिंडर ले जाना पड़ रहा है। सिलिंडर को घर तक पहुंचाने के लिए मजदूर को अतिरिक्त 100 रुपये देने पड़ रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी संचालकों की ओर से घर द्वार सिलिंडर वितरण नहीं किए जाने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। उपभोक्ता भागमल नेगी, शिवलाल, दीपक, पंकज कुमार, नंदराम, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहन लाल, हरी सिंह, प्रेम सिंह, सुरेश कुमार, यशपाल और ईश्वर सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी बस अड्डे के पास सड़क पर ही ट्रक से सिलिंडर का वितरण कर रही है। उपभोक्ताओं से मजदूरी समेत सिलिंडर का दाम लिया जा रहा है। इसके बावजूद घरद्वार रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। जून में एसडीएम हेमचंद वर्मा ने गैस एजेंसी प्रभारी को घरद्वार सिलिंडर वितरित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महीने की 4 और 24 तारीख को नगर पंचायत चौपाल में घरद्वार सिलिंडर वितरित किए थे, लेकिन अब दो महीने बीत गए है और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त मजदूरी देकर सिलिंडर लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गैस एजेंसी प्रभारी चौपाल गौरव पंवार ने कहा कि प्लांट से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कम आने के चलते समस्या आई है। निर्धारित तिथि पर नगर पंचायत चौपाल में सिलिंडरों की कमी के चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल्द ही गैस सिलिंडरों की घर द्वार आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें