फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल की तीन प्रतियोगिताओं में लव ब्रदर्स रकछम बना विजेता

विज्ञापन
पूह में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी लव ब्रदर्स रकछम की टीम को सम्मानित करते मंत्री
विज्ञापन
नमज्ञा, मूरंग और पूह में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिताओं की विजेता बनी टीम
विज्ञापन

विजेताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल धाराओं से जुड़ने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्र रकछम के युवा खिलाड़ियों ने 3 दिन में तीन वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के नमज्ञा, मूरंग और पूह में आयोजित हुईं वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में लव ब्रदर्स रकछम के खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। टीम के युवा खिलाड़ियों ने जिले के युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के आदर्श गांव रकछम लव ब्रदर्स ने तीन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले जीतकर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है। टीम ने 14 अगस्त को जिले के सीमावर्ती गांव नमज्ञा में आयोजित हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में यंग ब्लड पूह की टीम को 3-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किन्नौर जिले के मूरंग में आयोजित हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। यहां टीम ने फाइनल मुकाबले में उतरी नेपाल भारत एकता टीम को 2-1 से हराया और प्रतियोगिता की विजेता बनी। 16 अगस्त को जिले के पूह में चार दिवसीय समर फेस्टिवल उत्सव के समापन समारोह के मौके पर भी टीम ने फाइनल में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय पूह टीम को शिकस्त दी। लव ब्रदर्स ने पूह की टीम को 3-1 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। रकछम लव ब्रदर्स की टीम ने 3 दिन में खेली गई सभी प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर जिले में रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


लव ब्रदर्स रकछम टीम के कप्तान अक्षय नेगी ने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि युवा नशे से दूर रहे और खेलों के प्रति अपनी रुचि को बढ़ाकर जिला, प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें