फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकमित्र केंद्र संचालकों ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
आनी में विभिन्न समस्याओं बारे नायब तहसीलदार मोती राम चौहान को ज्ञापन सौंपते लोक मित्र संचालक। स
विज्ञापन
बीडीओ और नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के लोकमित्र केंद्र संचालकों ने समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में आम लोगों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के दौरान आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों के समक्ष समस्याएं उठाकर उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
लोकमित्र संघ, आनी ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप सैम ने बताया कि पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाएं, विशेषकर परिवार नकल और अन्य राजस्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त करने में संचालकों और आवेदकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी विवेक टेसू और नायब तहसीलदार मोती राम चौहान से मुलाकात की। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में सभी लोक मित्र केंद्रों पर निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि मनमाने शुल्क वसूलने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संचालकों ने राजस्व विभाग के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया कि कई आवेदकों के भूमि अभिलेख, विशेषकर सजरा और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इसके कारण लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन कर तकनीकी खामियों को दूर किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

संचालकों ने कहा कि वे सरकार की डिजिटल सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। बैठक में लोक मित्र संचालक एवं संघ के सदस्य जोत राम, किशन, कुलदीप, मनजीत, मंगल, प्रदीप, विद्या दत्त, सुनील और यशपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें