27 नवंबर को विभिन्न न्यायालय परिसरों में लोक अदालतों का आयोजन होगा। न्यायालय परिसर आनी जिला कुल्लू, न्यायालय परिसर रामपुर जिला शिमला, न्यायालय परिसर रिकांगपिओ जिला किन्नौर में मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए लोग अपना मामला उक्त न्यायालय परिसर के अलावा जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी कार्यालय रिकांगपिओ में भेज सकते हैं।
अदालतों में एनआई सेक्शन 138 मनी रिकवरी केस, श्रम विवाद, बिजली- पानी के बिल के कंपाउंडिंग को छोड़कर और मेंटेनेंस सहित अन्य मामलों को दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक मामले तलाक को छोड़कर, भूमि अधिग्रहण, सेवा मामले और राजस्व मामले सहित सिविल मामलों को भी सुनवाई के लिए दिया जा सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को जल्द से जल्द उक्त न्यायालय परिसर और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी रिकांगपिओ में केस देना होगा, जिससे 27 नवंबर 2022 को तय लोक अदालत में मामला लाया जा सके।