फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड. संस्थान नोगली बलना में लोहडी पवर् मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड संस्थान नोगली में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने मिलकर लोहड़ी की परंपराओं को मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्नि पूजन से हुई। उसके बाद प्रशिक्षु और शिक्षक लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर एकत्रित हुए। इस मौके पर तिल, गुड़ और मूंगफली का आदान-प्रदान किया गया। इस पवित्र पर्व पर सभी ने लोहड़ी के गीत गाए और नृत्य किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोहड़ी का पर्व हमें परिश्रम, सौहार्द और एकता की शिक्षा देता है। यह पर्व किसानों की मेहनत और फसल की कटाई का प्रतीक है, जो हमें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि लोहड़ी पर्व न सिर्फ उत्तरी भारत का प्रमुख त्योहार है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न स्वरूपों में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों के साथ मिलकर इस पर्व के माध्यम से आपसी मेल-जोल बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें