फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीवराव आंबेडकर पर टिप्पणी करना सरासर गलत : मंजीत नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में आम आदमी पार्टी के कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर की टिप्पणी पर जिला आम आदमी पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता मंजीत नेगी ने सोमवार को रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता में कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी सरासर गलत है। देश का संविधान लिखने वाले भीमराव आंबेडकर पर इस तरह टिप्पणी करना उनपर शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अपने अहंकार के कारण यह सब कह रहे हैं। आंबेडकर के लिखे गए संविधान से दलितों, आदिवासी, शोषित, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिछड़े लोगों को अधिकार मिले हैं। बाबा साहब को 1990 में भारत रत्न दिया गया। वे विश्व रत्न देने के काबिल थे। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें कल्पा गांव के मनीष नेगी को जिलाध्यक्ष, रोकेंदर नेगी, मुकेश नेगी और प्रभु कांत को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सचिव, विद्या सिंह, लक्की नेगी, सह देव को संयुक्त सचिव, सुंदर सिंह कोषाध्यक्ष, मोहन कुमार, शशि कांत और श्याम कुमार को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें