फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगलिंग से 8 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तांगलिंग के पास कैंटीन से पुलिस ने 8 हजार मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने राज्य आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ के मुताबिक मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि तांगलिंग पटेल कंपनी के एडिट 1 में कच्ची शराब का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल, मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी विकास और महिला आरक्षी संगीता की टीम ने कैंटीन में दबिश दी। इस दौरान दलीप सिंह (51), गांव शोंगटोंग, तहसील कल्पा से 8 हजार कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम 39 1 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने कहा कि नशे से जुड़े लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। नशा तस्करों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें