बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने व्यक्ति को अवैध रूप से शराब की चार बोतलें ले जाते पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की टीम बुधवार रात को निहारखंड बासला में गश्त कर रही थी। रास्ते में बैठे एक व्यक्ति से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। उसके पास बैग की तलाशी ली गई तो शराब की चार बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह निवासी गांव निहारखंड बासना जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।