फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली की चपेट में आने से 200 भेड़ बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
. रूपी वैली के राज्यश्री कंडे में देर रात बिजली ने ढाया कहर
विज्ञापन

. राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारी ले रहे नुकसान का जायजा
. भेड़ पालक गुमान सिंह को पहुंची लाखों की क्षति, राहत की लगाई गुहार
बिजली की चपेट में आने से 200 भेड़ बकरियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऊपरी हिमाचल में प्रकृति लगातार अपना कहर ढा रही है। किन्नौर की रूपी वैली में बुधवार देर रात बिजली की चपेट में आने से करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। वैली के राज्यश्री कंडे में पेश आई इस घटना से भेड़ पालक को लाखों की क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि घटना के वक्त भेड़ पालक टेंट में था। घटना की सूचना मिलते ही वीरवार को पशुपालन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। जनजातीय जिले की रूपी वैली के राज्यश्री कंडे में बुधवार रात 11:00 बजे बिजली गिरी इस दौरान भेड़ पालक गुमान सिंह टेंट में सो रहा था। एकाएक बिजली कड़की और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। बिजली की चपेट में आने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। भेड़ पालक गुमान सिंह ने रात को फोन के माध्यम से अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। उन्होंने मौके पर मृत भेड़-बकरियों की गिनती शुरू की, जिसमें संख्या 200 से अधिक बताई गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वह पूरी गिनती नहीं कर पाए। इसके बाद भेड़ पालक का फोन बंद हो गया, घटना के वक्त यदि गुमान सिंह भेड़-बकरियों के पास मौजूद होते, तो उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही रूपी पंचायत प्रधान मंगला खोजान ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। वीरवार सुबह राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर रवाना हुई। पशुपालन विभाग की टीम की जांच के बाद ही मृत भेड़-बकरियों की सही संख्या और कुल नुकसान का आंकड़ा बता पाएगा। रूपी पंचायत के गुरगुरी निवासी भेड़पालक गुमान सिंह ने बताया कि इस घटना में 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। पंचायत और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का उचित आकलन कर प्रभावित भेड़ पालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उप जिलाधिकारी निचार नेहा नेगी ने बताया कि रूपी वैली के कंडे में आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत भेड़-बकरियों का सही आंकड़ा और नुकसान का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें