फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर परिसर में 10 लाख से बनेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर परिसर सराहन में विकास कार्यों का जायजा लेते एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन व अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में मां भीमाकाली मंदिर न्यास परिसर में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। दस लाख की लागत से बनने वाले पुस्तकालय के लिए मंदिर परिसर में जगह का चयन भी कर लिया गया है, जिसका लाभ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा। इस पुस्तकालय में धार्मिक सहित सभी प्रकार की पुस्तकें पढ़ने के लिए रखी जाएंगी।
विज्ञापन

गौर हो कि मां भीमाकाली मंदिर परिसर में रघुनाथ मंदिर सहित सभी छोटे मंदिरों और दूसरे पुराने भवनों में स्लेट की पुरानी छतों को नए स्लेट डाले जा रहे हैं। वहीं, लंगर हॉल और पार्किंग का कार्य भी प्रगति पर है। शुक्रवार को भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने सराहन मंदिर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया और न्यास के कर्मचारियों को निर्माण कार्य में लगे सभी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी भी मौजूद रहे।
भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि माता के सराहन मंदिर परिसर में दस लाख की लागत से पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। रघुनाथ मंदिर सहित बाकी मंदिर परिसर में पुरानी छतें बदलने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए करीब छह लाख का बजट मंजूर किया गया है। लंगर हाल का कार्य भी 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पुस्तकालय बनने से यहां पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें